Uttarakhand Weather: बारिश या बर्फबारी की कोई उम्मीद नहीं, आज 26 डिग्री पहुंचेगा पारा

देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर आसमान पर बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा।

बारिश व बर्फबारी का अलर्ट कहीं भी जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में दो दिन से आसमान में बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही।

मुक्तेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई है। दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार जताए जा रहे हैं। अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *