चखुवाला वार्ड 17में दूषित पानी से बीमार हुए व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण 

उत्तराखंड देहरादून।16 फरवरी 2026। स्मार्ट सिटी देहरादून के मध्य स्थित चक्कुवाला वार्ड 17में लगातार जल संस्थान द्वारा दूषित सीवर युक्त पानी से अस्वस्थ हुए व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच हेतु टेस्ट व अन्य जांचों को लेकर चक्कुवाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जा कर टेस्ट सैंपल लिए उल्लेखनिय है कि पूरे चक्कु वाला में एक माह से भी ज्यादा समय तक दूषित पानी की सप्लाई जो कि सीवर विभाग की लापरवाही का नतीजा थी पर आखिर अब स्वास्थ्य विभाग भी जाग गया है परंतु विभाग द्वारा अस्थाई रूप से समस्या का समाधान किया है जबकि क्षेत्र में पेयजल की जर्जर लाइनें बड़ी समस्या का मूल कारण है क्षेत्र वासी व सामाजिक कार्यकर्ता, समाज सेवी चंद्र मोहन अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र में तुरंत नई पाइप लाइन डाल कर जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना न केवल विभाग की अपितु सरकार की भी पूर्ण जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत जरूरत को पूर्ण करना चाहिए वही स्वास्थ्य विभाग से आए अधिकारियों व अन्य ने न तो अपने नाम उजागर किए न ही कोई फोटो या वीडियो बनाने से साफ मना कर दिया क्या इंदौर पार्ट 2को सिर्फ कुछ समय के लिए टाला जा रहा हैं या फिर जल संस्थान नई पाइप लाइन बिछा कर इसका स्थाई समाधान करता हैं ये देखना रोचक होंगा वहीं रवि शर्मा, मीना शर्मा, अजय ने कहा कि स्मार्ट सिटी तभी स्मार्ट रहेगा, जब सब को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा, अन्यथा सब व्यर्थ है उन्होंने जन प्रतिनिधियों से इसका तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *