Uttarakhand Weather Today: कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं, जिससे अधिकतम तापमान में कुछ कमी भी आई है।

शनिवार को हल्द्वानी सहित राज्य के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली और बादल छाए रहे। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

मौसम अपडेट

हल्द्वानी में बादल छाए रहे।

पिथौरागढ़ में धूप खिली।

बागेश्वर में कोहरा छाया हुआ है। धूप खिलने की संभावना है।

रानीखेत व आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप निकली।

नैनीताल में हल्के बादलों के बीच खिली धूप।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जबकि, 17 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं।

शुक्रवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे, साथ ही हल्की हवा चलने से पारे में भी गिरावट रही और शाम को ठिठुरन बढ़ गई। दून में ही अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, हालांकि, अब भी पारा सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *