देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। इससे पारे में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में सुबह धुंध और कोहरा है, लेकिन चटख धूप से दिन में ठंड कम हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जिससे तपिश बनी रह सकती है। हालांकि, आगामी 17 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है।