देहरादून में प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू, पहली ऑटोमेटेड बोतल क्रेशर मशीन की हुई शुरुआत

देहरादून । शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम परवान चढ़नी शुरू हो गई है। गुरुवार को महापौर सौरभ थपलियान ने नगर निगम परिसर के बाहर दून अस्पताल चौक पर पहली आटोमेटेड बोतल क्रेशर मशीन का शुभारंभ कर इसकी शुरूआत कर दी है। आगामी दिनों में शहर के प्रमुख स्थानों पर नगर निगम आटोमेटेड बोतल क्रेशर मशीनें स्थापित करने की तैयारी में है।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि आटोमेटेड बोतल क्रेशर मशीन की पहल से प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड को बढ़ावा मिलेगा। मशीन के माध्यम से शहर प्लास्टिक मुक्त बनेगा। नगरायुक्त नमामि बंसल ने बताया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त व साफ-स्वच्छ बनाने में कोई कौरकसर नहीं छोड़ी जाएगी।

नगर निगम शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल, रेलवे, बस स्टेशन, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, सरकारी भवन व मुख्य चोराहों पर मशीन स्थापित की जाएगी। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। मशीन के जरिये सिंगल यूज़ वेस्ट प्लास्टिक को रि-साइकिल कर उपयोगी सामान बनाए जाएंगे।

मशीन का फीडबैक देखने के बाद अन्य स्थानों पर इसी तरह की मशीनें लगाई जाएगी। कहा, मशीन का संचालन पीपीपी मोड पर मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। वहीं, नगर निगम रि-साइकिल रा मैटेरियल को कंपनी से सीधे खरीद कर टेबल, चेयर, फ्लावर पाट और घर की सजावटी वस्तुएं बनाने में इस्तेमाल करेगा।ूम इससे प्रदूषण नियंत्रण को भी बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *