देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

विकासनगर। बल्लूपुर देहरादून पांवटा साहिब फोरलेन का कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब है। फोरलेन पर धर्मावाला में बनाए गए टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल वसूली की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा भी की जा रही है। टोल बचाने के लिए स्थानीय वाहन चालकों ने ग्रामीण रास्तों से भी आवागमन शुरू कर दिया है।

सुबह आठ बजे से टोल प्लाजा पर देहरादून से हिमाचल प्रदेश की ओर व हिमाचल से देहरादून की ओर आने-जाने वाले सभी वाहनों से फास्टैग अथवा नकद माध्यम से टोल शुल्क वसूला जाने लगा है। टोल भुगतान के बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। टोल प्लाजा प्रबंधन ने टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में निवास करने वाले स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय निवासी अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ मासिक पास बनवा सकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बार-बार टोल भुगतान से राहत मिलेगी। टोल वसूली शुरू होने के बाद फोरलेन पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए टोल प्लाजा पर पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *