Dehradun: मेहनत रंग लाई…84 वर्षीय विजय मेहरा ने तैयार किया खास स्मार्ट कैलेंडर, 400 वर्षों की मिलेगी जानकारी

Dehradun

84 वर्षीय विजय मेहरा का स्मार्ट कैलेंडर 400 साल आगे और पीछे ले जाएगा। दो साल की मेहनत से उन्होंने यह स्मार्ट कैलेंडर तैयार किया है।

खास स्मार्ट कैलेंडर तैयार करने वाले दून के 84 वर्षीय विजय मेहरा की वर्षों की मेहनत रंग लाई है। आगे और पीछे के 400 वर्षों की जानकारी देने वाले उनके इस कैलेंडर को कॉपीराइट यानी कानूनी अधिकार मिल गया है। उन्होंने यह कैलेंडर ए-3 की चार सीट को एक बनाकर तैयार किया है। इससे हर साल कैलेंडर बदलने से निजात मिलेगी।

इंद्रानगर, सीमाद्वार निवासी विजय मेहरा ने बताया, इस कैलेंडर को बनाने में उन्हें करीब दो साल का समय लगा था। साल 2020 में उन्होंने यह कैलेंडर तैयार किया था और पांच साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें अब कानूनी अधिकार मिला है। कहा, हर साल के महीने में तारीख व दिवस कुछ साल के अंतराल में दोबारा उसी तरह आते हैं।

इसका अध्ययन कर उन वर्षों को एक साथ क्रम में जोड़ा गया। इससे पिछले व भविष्य के 400 वर्षों में किसी भी साल की जानकारी हासिल की जा सकेगी। साल 2001 में नेशनल फर्टिलाइजर लि. भटिंडा (पंजाब) से सेवानिवृत्त हुए विजय मेहरा ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 18 साल तक वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट के पद पर सेवाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *