देहरादून में वायु प्रदूषण का कहर जारी, 8 दिसंबर से नहीं सुधरी हवा की गुणवत्ता

देहरादून: राजधानी दून में इस सर्दियों में सुकून की सांस लेना दूभर हो गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) पर हवा की गुणवत्ता बहुत बुरी श्रेणी में रोज नए रिकार्ड बना रही है।

आंकड़ों की बात करें तो आखिरी बार आठ दिसंबर को एक्यूआइ संतोषजनक श्रेणी में पाया गया था। तब से लेकर अब तक हवा का रुख बुरी और बहुत बुरी स्थिति में बरकरार है। यह स्थिति बताती है कि सर्दियों में बेशक प्रदूषण कणों को मौसम की नमी जकड़ ले रही है, लेकिन यहां गुणवत्ता का सवाल हर समय बरकरार है।

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दून में एक्यूआइ सोमवार को एक बार फिर 300 का बेहद चिंताजनक आंकड़े को पार कर गया। आमतौर पर देखें तो दून यूनिवर्सिटी में लगाए गए इंस्ट्रूमेंट में एक्यूआइ आमतौर पर 55 से 60 के बीच रहता है। जिसका मतलब यह हुआ कि हवा की गुणवत्ता सुरक्षित श्रेणी में रहती है।

हालांकि, जब सर्दियों के मौसम ने जोर पकड़ा तो हवा के संतोषजनक रुख ने साथ छोड़ दिया। आठ दिसंबर के बाद ऐसा कोई दिन नहीं रहा, जब एक्यूआइ चुनौतीपूर्ण न रहा हो। यहां तक कि नए साल के पहले दिन भी दून ने खराब हवा में सांस ली। तब से अब तक एक्यूआइ छह बार 300 का आंकड़ा पार कर गया, जबकि बुरी श्रेणी वाले 200 के आंकड़े ने आठ बार सीमा लांघी।

हालिया दिनों में एक्यूआइ

तिथि, एक्यूआइ

31 दिसंबर, 328

01 जनवरी, 306

02 जनवरी, 306

03 जनवरी, 254

04 जनवरी, 306

05 जनवरी, 301

एक्यूआइ के मुताबिक हवा का हाल

शून्य से 50, अच्छा

51 से 100, संतोषजनक

101 से 200, मध्यम

201 से 300, बुरी

301 से 400 बहुत बुरी

401 व अधिक, अति गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *