डोईवाला (देहरादून)। उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो की बस में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालतप्पड़ के नेचर विला व साइ मंदिर के बीच में गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
इंजन से धुआं उठने के बाद आग पूरी बस में फैल गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी लोग समय से नीचे उतर गए थे। बस के अंदर की सभी सीट व अगले टायर पूरी तरीके से जल गए हैं।
उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो की एक बस में देहरादून के लालतप्पड़ में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं उठने के बाद आग पूरी बस में फैल गई, जिससे बस की सीटें और अगले टायर जल गए। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।