बाइक ठीक कराने के लिए मां ने नहीं दिए रुपये, किशोर ने कर ली आत्महत्या

विकासनगर (देहरादून) : कोतवाली सहसपुर अंतर्गत तिपरपुर में एक किशोर ने महज इस बात पर दुखी होकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली कि मां ने बाइक ठीक कराने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को स्वामी विवेकानंद हास्पिटल से पुलिस को सूचना मिली कि 17 वर्षीय अर्जुन चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी ग्राम सभावाला ने अपने ग्राम तिपरपुर स्थित ननिहाल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर कोतवाली सहसपुर की पुलिस स्वामी विवेकानंद हास्पिटल पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

एसएसआइ विकास रावत के अनुसार स्वजन ने बताया कि रविवार सुबह अर्जुन अपने ननिहाल आया था। उसने अपनी मां से मोटरसाइकिल ठीक कराने के लिए पैसे मांगे। मगर मां के मना करने पर गुस्से में उसने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *