उत्तराखंड में नए वर्ष में 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी की 2026 की छुट्टियों की सूची

देहरादून। शासन ने वर्ष 2026 में आने वाले सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस वर्ष कोई नया अवकाश नहीं घोषित किया गया है। सरकार ने कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। यद्यपि, सचिवालय व विधानसभा समेत ऐसे कार्यालय, जहां पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही अनुमन्य होंगे। इस बार दो अवकाश रविवार और दो शनिवार को पड़ रहे हैं। बैंक और कोषागार में केवल 23 अवकाश अनुमन्य होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सार्वजनिक अवकाश के लिए जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं। स्थानीय अवकाश पर सचिवालय व विधानसभा खुले रहेंगे।

सार्वजनिक अवकाशों की सूची

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी

महा शिवरात्रि – 15 फरवरी

होलिका दहन- तीन मार्च

होली – चार मार्च

ईद-उल-फितर – 21 मार्च

रामनवमी- 26 मार्च

महावीर जयंती – 31 मार्च

-गुड फ्राइडे – तीन अप्रैल

डा भीमराव आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल

बुद्ध पूर्णिमा – एक मई

ईद उल अजहा- 27 मई

मोहर्रम – 26 जून

हरेला – 16 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

ईद उल मिलाद- 26 अगस्त

रक्षा बंधन- 28 अगस्त

जन्माष्टमी- चार सितंबर

महात्मा गांधी जयंती – दो अक्टूबर

दशहरा – 20 अक्टूबर

महर्षि वाल्मीकि जयंती- 26 अक्टूबर

दीपावली- आठ नवंबर

गोवर्द्धन पूजा – 10 नवंबर

ईगास-बग्वाल – 20 नवंबर

गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर

क्रिसमस – 25 दिसंबर

सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों भी रहेगा अवकाश

चेटीचंद – 19 मार्च

विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर

गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- 24 नवंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *