Dehradun: रिस्पना पुल पर चलती कार में लगी आग, चार युवक बाल-बाल बचे; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझाई लपटें

देहरादून : दून के रिस्पना पुल पर रविवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि कार में चार युवक सवार थे। जो आग लगते ही कार से नीचे उतर गए। युवक छिद्दरवाला की तरफ से आ रहे थे। ये लोग हल्द्वानी के रहने वाले हैं।

रविवार को देहरादून के व्यस्त रिस्पना पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार युवक छिद्दरवाला की ओर से आ रहे थे, जो मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आग लगते ही युवकों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ये युवक आयुष एकेडमी से क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, वाहन को नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया जा रहा है और यातायात व्यवस्था सामान्य की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *