देहरादून: Uttarakhand Weather News देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिनभर धूप खिलने से ठंड से राहत है, लेकिन सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई है।
मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से दिन में ठिठुरन बढ़ गई। आज भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। निचले इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है
पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई। इस बीच दिन का तापमान भी सामान्य के अधिक दर्ज किया गया।
हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा सकता है।