देहरादून । अब विभिन्न जिले में प्रवास कर रहे राशन कार्ड धारक एवं उनके परिवार के सदस्य किसी भी सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान से ई केवाइसी करा सकते हैं। अभी तक राशन कार्ड धारकों में संशय बना हुआ था की केवाइसी कराने के लिए गांव का रुख करना होगा। लेकिन जिला पूर्ति विभाग ने स्थिति साफ कर दी है। ई केवाइसी कराने के लिए गांव जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि जिस भी स्थान पर रह रहे हैं। उनके आसपास की सस्ता गल्ला की दुकानों से केवाइसी करा सकते हैं।
दरअसल, राशन कार्ड एवं आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे अपात्रों की धर पकड़ के लिए सरकार ने ई केवाइसी जरूरी कर दी है। लेकिन अभी भी राज्य के विभिन्न जिले में रह रहे राशन कार्ड धारक एवं उनके परिवार के सदस्यों में ई केवाइसी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। लेकिन जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं का संशय दूर करने के लिए स्थिति साफ कर दी है।
केवाइसी का ऐप भी विभाग जल्द तैयार करने जा रहा है। लेकिन जब तक ऐप तैयार नहीं हो जाता है। तब तक आसपास की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान में जाकर केवाइसी करा सकते हैं।