Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में सर्दी का सितम बढ़ने की आशंका, कोहरे का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच अब पारे में तेजी से गिरावट आने लगी है। हालांकि, दिन में धूप अभी ठंड से राहत दे रही है। शाम को ठंडी हवाएं कंपकंपा रही है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में सर्दी का सितम बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरे का प्रकोप बढ़ सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। दून के अधिकतम तापमान में भी दो दिन के भीतर करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन अब भी यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

अन्य मैदानी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा रही है। इस बीच पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *