Dehradun News: डिफेंस के फर्जी लेबल लगी शराब की 23 पेटी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी दून में शराब माफिया का ऐसा नेटवर्क सक्रिय है, जो हरियाणा/चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही शराब पर डिफेंस (आर्मी) के फर्जी लेबल लगाकर सप्लाई कर रहा है। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ऐसे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में डिफेंस के फर्जी लेबल लगी 23 पेटी शराब के साथ चार पेटी उत्तराखंड में बिक्री के लिए अधिकृत शराब भी पकड़ी गई। इसके साथ ही तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन और अपराध निरोधक क्षेत्र ऋषिकेश की टीम ने प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में छापेमारी की। खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून स्थित एक घर में दी गई दबिश में डिफेंस का लेबल लगी 10 पेटी शराब पकड़ी गई। यहां से आबकारी टीम ने आरोपित वैभव गुप्ता को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *