देहरादून के इस इलाके में सर्दी में बढ़ गए सड़क हादसे, 21 दिन में नौ की मौत

विकासनगर। सर्दी बढ़ने के साथ ही सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ गया है। नवंबर में 21 दिन के भीतर क्षेत्र में हुए आठ सड़क हादसों में नौ लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं कई लोग घायल हो चुके हैं। हरिपुर कोटी मीनस स्टेट हाईवे पर दस दिन में दो लोडर वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। सर्दी में चालक को झपकी आना हादसे की वजह बन रही है। आठ में से छह सड़क हादसे रात में ही हुए हैं। दरअसल अन्य राज्यों की कृषि मंडियों में उपज पहुंचाने के लिए चालक रात में ही निकलते हैं।

नवंबर में हुए जानलेवा हादसे

9 नवंबर : दून-पांवटा हाईवे पर रामपुर में कार पेड़ से टकराने पर जेबीआइटी इंजीनियरिंग कालेज के दो छात्रों की मौत।

9 नवंबर : जुड्डो में हादसे में डंपर चालक सुंदर निवासी पुल नंबर एक डाक्टरगंज विकासनगर की मौत।

10 नवंबर : बास्तील निवासी 52 वर्षीय ओगर राणा की कांडा बैंड के पास खाई में गिरने से मौत।

10 नवंबर : सहसपुर स्थित होरावाला मार्ग पर शेरु की घाटी के पास ट्रैक्टर से गिरकर चालक मुर्सलीन निवासी उस्मानपुर छरबा की मौत।

18 नवंबर : जुड्डो के पास लोडर खाई में गिरने से राशिद निवासी विकासनगर की मौत।

19 नवंबर : धोइरा के पास यूटीलिटी खाई में गिरने से राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धोइरा की मौत।

23 नवंबर : लांघा रोड पर ट्रक की चपेट में आकर घायल बाइक सवार मुकेश की उपचार के दौरान मौत।

29 नवंबर : इच्छाड़ी डैम के पास टमाटर से भरी पिकअप खाई में समाई, गोविंद पुत्र जवाहर निवासी ग्राम बुराईला की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *