Weather Update: पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड, देहरादून सहित इन जिलों में कोहरे की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले का प्रकोप रहने आ अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान सामान्य या उससे कम दर्ज किया जा सकता

हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली, लेकिन हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह-शाम दून में ठंड बढ़ गई है और पाला पड़ने के कारण पारा भी लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में चटख धूप खिलने के बावजूद शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया जा रहा है। हालांकि, अधिकतम तापमान अभी सामान्य या उससे एक डिग्री अधिक बना हुआ है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 25.0, 9.2

ऊधमसिंह नगर, 25.4, 6.6

मुक्तेश्वर, 16.2, 2.5

नई टिहरी, 16.5, 3.2

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ों में पाले पड़ने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। खासकर रात को सफर खतरनाक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *