Dehradun: लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Dehradun

लच्छीवाला सॉन्ग नदी पुल के आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे मनीराम थापा पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया।

देहरादून के लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक बुजुर्ग पर हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। बुजुर्ग को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, लच्छीवाला सॉन्ग नदी पुल के आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे मनीराम थापा(60) पुत्र राम सिंह थापा निवासी लच्छीवाल पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया।

घायल व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर भागा। हाथी जोर जोर से चिंघाड़ कर जंगल की ओर चला गया।मॉर्निंग वॉक करने आए अन्य लोगों ने घायल को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया है।

बताया गया है कि पिछले काफी दिनों से एक हाथी इधर-उधर घूम रहा है। सावधानी के साथ ही घर से निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *