डोईवाला (देहरादून) : कुड़कावाला डोईवाला में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक पर आरोप है कि उसने गोशाला में बंधी एक गोवंश के साथ कुकृत्य किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद राणा ने बताया कि कुड़कावाला निवासी अभिषेक सिंह ने कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी है।
जिसमें बताया कि 20 नवंबर को देर रात उनके घर की गोशाला में बंधी गोवंश के साथ एक युवक को कुकृत्य करते हुए देखा। उन्हें देखकर युवक दीवार फांदकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी गई
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले आरोपित को किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम असलम निवासी कफारा खोरी धोरहरा, लखीमपुर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।