देहरादून। तिलक रोड स्थित लोनिया मोहल्ला में रह रही विदेशी महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक सांस की दिक्कत हुई, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर दी है। शुक्रवार को चिकित्सकों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा, जिसके बाद मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा।
मूल रूप से नाथ कारोलीना अमेरिका की रहने वाली 55 वर्षीय शमिका लुईस की देहरादून निवासी मनीष कोहली से फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बात बढ़ने लगी, जिसके चलते शमिका देहरादून आने-जाने लगी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और मई 2023 में दोनों ने शादी कर ली।
शमिका को देहरादून व भारतीय खाना बहुत पंसद था, ऐसे में वह अप्रैल माह में एक साल का वीजा लेकर देहरादून मनीष के पास आ गई। सात माह में वह मनीष के साथ कई पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए गई। कुछ समय पहले उन्होंने करवा चौथ का व्रत भी रखा। मनीष व उनकी मां शमिका का पूरा ध्यान रखते थे, और अलग-अलग खाना बनाकर खिलाते थे। बताया जा रहा है कि शमिका अपने पति मनीष को भी अमेरिका ले जाने चाहती थी, इसलिए वह एक साल का वीजा लेकर आई थी