Uttarakhand Weather Update: अधिकतम तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट, अब दिन में बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे दिन में भी ठंड महसूस की जा रही है।

वहीं, न्यूनतम तापमान में जरूर मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीच पहाड़ों में पाला गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है। अधिकतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कुहासा छाया रह सकता है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज की गई। इसके अलावा सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है

न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही पहाड़ों में दिनभर सर्द हवाएं भी कंपा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *