वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, टोल प्लाजा पर अब दोगुना नहीं पड़ेगा शुल्क; आनलाइन पेमेंट से मिलेगी राहत

डोईवाला : टोल मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। यदि आपके वाहन पर फास्टैग नहीं है या वह ठीक से काम नहीं कर रहा है तो टोल पर दोगुना शुल्क देने की जरूरत नहीं है।

16 नवंबर से आपको टोल शुल्क का आनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। अब आपकों आनलाइन पेमेंट करने पर निर्धारित शुल्क से केवल 25 प्रतिशत अधिक शुल्क ही देना पड़ेगा।

यह व्यवस्था राजमार्ग मंत्रालय ने 16 नवंबर से शुरू कर दी गई है। इस सुविधा से वाहन चालको को राहत मिलनी शुरू हो गई है।

बता दें कि कई बार वाहन में लगा फास्टैंग सही से काम नहीं करता टोल प्लाजा प्रबंधन वाहन चालकों को उस स्थिति में नकद भुगतान करने को कहता है।

जिसके तहत वाहन चालकों को निर्धारित शुल्क से दोगुना टोल शुल्क देना पड़ता है। अब वाहन चालकों के पास टोल शुल्क भुगतान करने के लिए यूपीआइ (गूगल पे, फोन पे आदि) जैसे माध्यम होंगे।जिससे उनको कुछ राहत मिलेगी। लच्छीवाला टोल प्लाजा के मैनेजर ईश्वर पांडे ने बताया कि राजमार्ग मंत्रालय से जारी निर्देशों के क्रम में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर 15 नवंबर की रात 12 बजे के बाद यानी 16 नवंबर से आनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *