Zomato में काम करने वाले पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम

देहरादून: शहर में तेज रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चकराता रोड पर पंडितवाड़ी चौकी के निकट बोलेरो चालक ने जोमेटो में काम करने वाले पिता-पुत्र की बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों घायल हो गए

गंभीर रूप से घायल बेटे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कैंट कोतवाली पुलिस ने बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में रामकुमार निवासी ग्राम सढोली हरिया थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह और उनका बेटा मनीष देहरादून में जोमेटो में नौकरी करते थे।

एक नवंबर तड़के वह बेटे के साथ बाइक पर बिधोली आर्डर देकर अपने कमरे मोहल्ला पित्थूवाला आ रहे थे। जब वह पंडितवाड़ी चौकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक बोलेरो चालक ने तेजी से उनकी बाइक पर टक्कर मार दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इलाज के दौरान नौ नवंबर को मनीष ने दम तोड़ दिया। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *