देहरादून में एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर युवती को कुछ दूर तक ले गया घसीटते हुए

देहरादून: दिलाराम चौक पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने स्कूटी सवार को पहले टक्कर मारी और इसके बाद काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। घायल युवती को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस को दी तहरीर में अनिल कुमार निवासी पलटन बाजार जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने बताया कि उनकी पुत्री तान्या खंडेलवाल उम्र 25 वर्ष अपनी कुछ सहेलियों के साथ घूमने के लिए मसूरी गई थी। देहरादून वापसी के समय 09 नवंबर की रात को दिलाराम चौक के पास राजपुर रोड पर पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे में उनकी बेटी नीचे गिरी तो डंपर उसे घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया। घटना में उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुत्री को प्राथमिक उपचार के लिए दून चिकित्सालय ले जाया गया। चोटें गंभीर होने पर गंभीर अवस्था में उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अभी भी उपचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *