Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आंशिक बादल, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के आसार; बारिश-बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क है और पारा लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मंगलवार को ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है और चोटियों पर हिमपात के भी आसार हैं। जिससे पारे में गिरावट आ सकती है।

रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। चटख धूप खिलने से तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। इन दिनों ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। जिससे अभी तक ठंड सामान्य से कम है। पहाड़ों में जरूर सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। वातावरण में धूल-मिट्टी व प्रदूषण के कारण शुष्क मौसम में भी हवा का प्रवाह नहीं हो पा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। वहीं, मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं उथला कोहरा छाया रह सकता है। मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। 4000 मीटर की ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *