Dehradun Traffic Diversion: शहर में आज निकलेगी दो शोभायात्रा, यातायात प्लान देखकर निकलें

देहरादून। शुक्रवार को शहर में दो शोभायात्रा निकलेगी, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। जहां तक हो सके दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें। श्री 1008 श्री मज्जिन्नद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा सुबह 11 बजे पंचायती मंदिर जैन धर्मशाला से शुरू होगी।

शोभायात्रा पंचायती मंदिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – कोतवाली-पलटन बाजार-सरनीमल बाजार – धामावाला – सर्राफा बाजार- पीपलमंडी – राजा रोड -प्रिंस चौक से पंचायती मंदिर जैन धर्मशाला में संपन्न होगी। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं कीे ओर से सड़क के आधे भाग का प्रयोग किया जाएगा एवं शोभायात्रा के साथ-साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

शोभायात्रा के पंचायती मंदिर से निकलने पर प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड की ओर भेजा जाएगा।

शोभा यात्रा के आढ़त बाजार पहुंचने पर प्रिंस चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगा। साथ ही प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने पर पटेलनगर मंडी व कांवली रोड से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से बल्लीवाला से डायवर्ट किया जाएगा। सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक -रोक कर निकाला जाएगा।

शोभा यात्रा के झंडा बाजार की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

शोभा यात्रा के राजा रोड से प्रिंस चौक की ओर पहुंचने पर प्रिंस चौक से तहसील चौक की ओर जाने वाले यातायात को चंदन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जाएगा।

शोभा यात्रा के प्रिंस चौक से पंचायती मंदिर की ओर पहुंचने पर प्रिंस चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड की ओर भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *