साहिया। कालसी चकराता स्टेट हाईवे पर जजरेड व साहिया के बीच चापनू के समीप में पराली से भरी पिकअप धू धूकर जलकर राख हो गयी। ड्राइवर ने जलती पराली से भरी पिकअप को एक किमी तक दौड़ाया। वाहन सवार दो युवकों ने कूदकर जान बचाई।
गुरुवार को पिकअप में विकासनगर से पराली भरकर गांव सुरेऊ ले जा रहे संजू जैसे ही जजरेड व साहिया के बीच पहुंचे। भरी हुई पराली में आ लग गयी। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगी। वाहन सवार संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी व राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जिसऊ कालसी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल, साहिया चौकी इंचार्ज मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस डाकपत्थर भी मौके पर पहुंची। फायर सर्विस की टीम की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया। पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग विकासनगर से पराली भरकर गांव जा रहे थे। अचानक पीछे की तरफ जहां पराली भरी हुई थी, उसमें आग लग गई। वाहन लगभग पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया।