Dehradun News: पटाखे फोड़ने को लेकर एटीएस कॉलोनी में विवाद, निकली पिस्टल

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड आईपीएस, आइएएस व वरिष्ठ अधिकारियों की एटीएस कॉलोनी में दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने पिस्टल निकाल ली। इस मामले में पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी गई है।

एटीएस कॉलोनी में पूर्व से ही दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने पिस्टल निकाल दी। एक दूसरे से जमकर गाली गलौच की। विवाद में पुरुष ही नहीं महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। किसी तरह कॉलोनी में रह रहे अन्य लोगों ने झगड़ा शांत कराया। बताया जा रहा कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।

इस मामले में व्यापारी पुनीत अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि अजय सिंह व उनके पुत्र पहले उनके घर के बाहर पटाखे चला रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद वह डराने के लिए पिस्टल लेकर आए

वहीं पुनीत अग्रवाल ने बताया कि बच्चे पटाखे जला रहे थे। पुनीत अग्रवाल की पत्नी ने बच्चों के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। उन्होंने भी आरोप लगाया है पुनीत अग्रवाल धमकाने के लिए पिस्टल दिखाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *