Uttarakhand: देहरादून में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतें…फीका पड़ा धनतेरस का उत्साह!

Dehradun

उत्तराखंड के देहरादून में आभूषण विक्रेता ग्राहकों को लुभाने के लिए नए डिजाइन वाले गहनों का संग्रह तैयार करने में जुटे हैं। दुकानदार ग्राहकों की संतुष्टि के लिए हॉलमार्क वाले सोने और चांदी के आभूषण, सिक्के, मूर्तियां और बर्तन बेच रहे हैं। इस बार, विदेशी आभूषणों के मुकाबले पारंपरिक डिजाइनों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी आभूषण संग्रह पेश किए जा रहे हैं। हालांकि, तैयारियों के बावजूद, व्यापारियों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की वजह से बिक्री में गिरावट आई है। नतीजतन ग्राहकों को खरीदारी सीमित करनी पड़ रही है।विक्रेता ग्राहकों पर बोझ कम करने के लिए कीमतों में कुछ रियायत की मांग कर रहे हैं।कुछ दुकानदारों का कहना है कि देहरादून में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं ने इस त्यौहारी सीजन में कारोबार पर असर डाला है।

ग्राहकों का कहना है कि सोने और चांदी की बढ़ती कीमतें त्योहारों और शादी-ब्याह की खरीदारी पर भारी दबाव डाल रही हैं। इससे उन्हें अपनी पसंद से समझौता करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।कीमतें बढ़ने के कारण कई ग्राहक निजी इस्तेमाल की बजाय से निवेश के मकसद से सोना खरीद रहे हैं।तमाम चुनौतियों के बावजूद, आभूषण विक्रेता धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए हैं। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *