Dehradun: हाथ में दराती लेकर खेत में उतरे डीएम सविन बंसल, किसानों के साथ काटी धान की फसल,

Dehradun News: डीएम सविन बंसल ने आज आर्केडियाग्रांट के ग्रामीणों के साथ खेत में धान की फसल काटी तो सब हैरान रह गए।

डीएम सविन बंसल आज देहरादून के के ग्राम आर्केडियाग्रांट पहुंचे। यहां उन्होंने फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही किसानों के साथ धान की फसल भी काटी।

फसल कटाई के दौरान 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई

प्रयोग का संपादन राजस्व उप निरीक्षक ने जीसीईएस एवं सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया। इस दौरान खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *