Dussehra 2025: देवभूमि में धू-धू कर जला अहंकारी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी खाक

देहरादून। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी धर्मनगरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किए गए। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दी। लोगों ने देश को स्वच्छ बनाने के साथ गंदगी रूपी रावण के वध का भी संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण हमारे समाज की बुराई है। आज हमारे बीच में उन्हीं रूप में रावण हैं जिन्हें हर वर्ष जलाना है। कहा कि श्रीराम ने कई परेशानी का सामना किया लेकिन एक आज्ञाकारी पुत्र के रूप में चलते गए। हमें अपने मन में करुणा, क्षमा, दया और सबसे प्रिय भावना रखनी है। विकसित भारत के संकल्प में कर्तव्य से अपना योगदान देना होगा। कहा कि केंद्र की ओर से जीएसटी की दरों में संशोधन होने से लोगों में उत्साह है। उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्य बने यही संकल्प लेकर यहां से हम सब जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *