देहरादून। छात्र संघ चुनावाें में छात्र संगठनों के बीच मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। शुक्रवार को डीएवी कालेज में छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान एक छात्र का सिर फोड़ दिया और दांत तोड़ दिए। इस मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में आयुष्मान नेगी निवासी डिफेंस कालोनी नेहरु कालोनी ने बताया कि वह गुरवुार दोपहर अपनी बाइक लेने के लिए डीएवी कालेज से एबीवीपी कार्यालय के पास गया था। इस दोरान उनके साथ दोस्त आदित्य भी था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ लड़के वहां आए व आते ही उसके सिर पर तलवार, हाकी के डंडो, हेलमेट, चाकू, खुकरी से जान लेवा हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर सात व मुंह पर आठ टांके आए।
उनके दो दांत भी टूट गए और सिर की हड्डी में फ्रेक्चर आया, जिसके कारण सिर में क्लाटिंग हो गई। हमलावरों में लक्ष्य राजपूत और उसके अन्य साथी शामिल थे।