Weather Update: उत्‍तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, अब विदाई की उलटी गिनती शुरू

 

देहरादून। उत्तराखंड में आसमानी आफत का दौर थम गया है। पहाड़ से मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिल रही है। लगातार दूसरे दिन देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली। पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रहे। अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

रविवार को देहरादून में सुबह से चटख धूप खिली। दिनभर धूप खिली रहने से पारे में भी वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा पहाड़ों में भी धूप खिलने से राहत है।

बीते दो दिन से भारी बारिश का क्रम पूरी तरह थमा हुआ है। कहीं-कहीं आंशिक बादल जरूर मंडरा रहे हैं, लेकिन फिलहाल मौसम साफ हो गया है। अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *