युवतियों के गैंग ने देहरादून में मचाई खलबली: सीसीटीवी में हुई कैद, तीन घरों की चोरियों में आई नजर

 

देहरादून। इन दिनों राजधानी दून में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं में युवितयों की संलिप्तता भी पाई जा रही है। दून के तीन अलग अलग इलाकों (डिस्पेंसरी रोड, शक्ति विहार और सुभाषनगर) में एक दिन में ही दो जगह चोरी, जबकि एक जगह सेंधमारी की गई। शक्ति विहार में क्षेत्रवासियों की सक्रियता से घर में घुसने का प्रयास कर रही एक युवती पकड़ी गई।

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन के अनुसार डिस्पेंसरी रोड पर यूनिवर्सल स्टोर के मालिक प्रवीण मित्तल का घर भी प्रतिष्ठान के पीछे ही है। रविवार सुबह घर से चांदी की कुछ वस्तुएं और अंडरगार्मेंट्स चोरी कर लिए गए। सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि कूड़ा बीनने वाली एक लड़की मौका देखकर घर में घुसी और सामान भरकर निकल गई

तीन इलाकों को चोरी और सेंधमारी की घटना आई समाने, दो में युवतियां शामिल

प्रवीण मित्तल की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, सुभाषनगर के कृष्णा मार्केट में दुकान संचालक राजकुमार की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि उनकी दुकान की बगल के दोगम से किसी ने पांच बोरियों में भरे कपड़े चुरा लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के हवाले एक युवती को किया

तीसरा प्रकरण निरंजनपुर क्षेत्र में शक्ति विहार में सामने आया। यहां एक युवती घर में घुसने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, स्थानीय निवासियों और क्षेत्रीय पार्षद की सक्रियता से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। यहां पूर्व में भी तीन युवतियां एक घर में घुसते हुए देखी गई हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से बंद घरों की विशेष चौकसी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *