Dehradun News: एमडीडीए की कार्रवाई से मची खलबली… बहुमंजिला निर्माण को बुलडोजर चलाकर कराया ध्वस्त

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण पर सीलिंग से आगे बढ़ते हुए बहुमंजिला भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने साफ किया कि अब अवैध निर्माण पर सख्त से सख्त कार्रवाई में भी पीछे नहीं हटा जाएगा।

सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की अलग अलग टीम पूर्व सूचना और निर्धारित प्लान से बुलडोजर लेकर आगे बढ़ी। ऋषिकेश (बीरभद्र रोड, न्यू आवास विकास कॉलोनी) में दुष्यंत सेठी की ओर नियमों को ताक पर रखकर खड़े किए गए बहुमंजिला भवन हरि रेजीडेंसी को ध्वस्त कर दिया।

ये रहे शामिल

दूसरी तरफ व छिद्दरवाला में भूषण कुमार अवैध व्यावसायिक निर्माण और ऋषि विहार, देहरादून में नज़ीर अहमद के अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, शशांक सक्सेना, राजेंद्र बहुगुणा, प्रमोद मेहरा, निशांत कुकरेती, अवर अभियंता अभिजीत थलवाल, प्रवेश नौटियाल आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *