Uttarakhand Crime: पहले पाठल से हमला कर मां को मारा, फिर कमरे में लगा दी आग; ऐसे पकड़ में आया दरिंदा बेटा

 

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर की पुलिस ने हरबर्टपुर के रामबाग में अपनी मां की हत्या कर फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पहले पाठल से मां की हत्या की, फिर दुर्घटना का रूप देने के लिए कमरे में आग लगाकर फरार हो गया था। उस पर घर से नकदी चोरी का भी आरोप है।

आरोपित नशे का आदी है। इसी माह दो अगस्त को नशे के लिए पैसों की मांग को लेकर उसका मां के साथ झगड़ा हुआथा। इसी बीच उसने पाठल से हमला कर मां की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपित पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। कोतवाली में तीन अगस्त को संजय सिंह राणा निवासी रामबाग हरबर्टपुर ने तहरीर दी थी। कहा था कि दो अगस्त की सुबह वह अपनी ड्यूटी पर आसन बैराज गए थे।

इस दौरान पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर में आग लग गई है। जब घर पहुंचा तो देखा कि आग से झुलसा पत्नी का काश कमरे में पड़ा है। उसका पुत्र मनमोहन सिंह घर से फरार था। संदेह जताया कि उनके पुत्र ने ही मां की हत्या कर दी है। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मनमोहन की तलाश शुरू की। गरुवार की देर शाम आरोपित मनमोहन सिंह को कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह नशे का आदी है। पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। घटना के दिन आरोपित ने नशीला पदार्थ खरीदने के लिए मां से पैसों की मांग की थी। मगर मां ने पैसा देने से इन्कार कर दिया।आवेश में आकर उसने पहले पाटल से अपनी मां की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी और फिर शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी। घटना के बाद एसने घर की अलमारी में रखे 30 हजार रुपये और एक बैग में अपने कपड़े लेकर मोटर साइकिल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पाठल को ढालीपुर के पास से बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *