देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बन गई है। पहाड़ से मैदान तक मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देहरादून और टिहरी में सर्वाधिक 123 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। वहीं, कुमाऊं के कई इलाकों में भी जोरदार बारिश से आपदा जैसे हालात हो गए। लगातार हो रही बारिश से पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। मौसम विभाग ने आज भी देहरादून समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मूसलाधार बारिश से दून में जनजीवन प्रभावित, पारे में भारी गिरावट
सोमवार की सुबह दून में भारी वर्षा के साथ हुई। रविवार मध्य रात्रि के बाद से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा का क्रम शुरू हो गया था। जो सुबह और तेज हो गया और करीब छह घंटे तक देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा होती रही।

देहरादून में सर्वाधिक वर्षा जौलीग्रांट क्षेत्र में 123 मिमी दर्ज की गई, जबकि शहर में भी 50 मिमी से अधिक वर्षा हुई। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में भी 123 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग की ओर से आज भी कई भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। खासकर देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर होने और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।