Dehradun Crime: सिलबट्टे के हमले से घायल मासूम की मौत, दून अस्पताल में तोड़ा दम

देहरादून। पड़ोसी से आपसी विवाद के कारण सनकी महिला के गुस्से के शिकार हुए पांच साल के मासूम ने दम तोड़ दिया है। मासूम पांच दिन से जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा था। आरोपित महिला ने बच्चे के सिर पर सिलबट्टे से वार किया था, जिसके बाद बच्चा कोमा में चला गया था।

ग्राम कबूलपुर थाना बरखेड़ा पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी जगपाल रीठा मंडी में परिवार सहित रहते हैं। बुधवार को उनके घर के सामने रहने वाले दानवीर की पत्नी मीना देवी ने पूर्व विवाद के चलते घर के बाहर खेल रहे उनके पांच साल के बच्चे गौरव को कमरे में ले गई और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर हालत में बच्चे को दून अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया।

आरोपित महिला ने बच्चे के सिर पर इतनी तेजी से सिलबट्टे से वार किया, जिसके कारण बच्चा कोमा में चला गया। रविवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। शहर कोतवाली पुलिस आरेपित महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *