देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा है और मध्यम से तीव्र बौछारों का क्रम बना हुआ है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से कई क्षेत्रों में जोरदार वर्षा दर्ज की जा रही है। दून में भी रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है।
कालसी, चकराता में भारी वर्षा
बुधवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे। दोपहर में शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़नी शुरू हुईं, जो धीरे-धीरे मूसलधार बारिश में बदल गई।
हालांकि, शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होती रही। हाथीबड़कला, राजपुर, मालसी, माजरा, पटेलनगर आदि क्षेत्रों में दिनभर बौछार का क्रम बना रहा। वहीं, कालसी, चकराता आदि क्षेत्र में भारी वर्षा रिकार्ड की गई।