देहरादून। बीती रात हुई तेज बारिश के दौरान आईएसबीटी के समीप मुस्कान चौक पर एक स्कूटी सवार स्लिप होकर ट्रक से टकराकर घायल हो गया।
सूचना पर आईएसबीटी पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नवादा निवासी ललित सिंह बिष्ट (40) के रूप में हुई। चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि स्वजन को सूचित कर मृतक के पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।
खाले में बह गया था एक सख्श
वहीं देहरादून के तपोवन में खाले के तेज बहाव में बहने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी।
दून के तपोवन क्षेत्र में देर रात खाला उफान पर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे अनिल (42) निवासी लेन नंबर सात, तपोवन रोड पैर फिसलने से खाले में बह गए।
रायपुर थाना पुलिस को उनका शव लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर शांति विहार क्षेत्र में मिला। अनिल पुताई करता था।