Uttarakhand: लोकसभा अध्यक्ष के दून दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन, सम्मान नहीं देने पर डीएम से स्पष्टीकरण तलब

लोकसभा अध्यक्ष के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला गरमा गया है। सम्मान न देने पर देहरादून डीएम से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष के 12 जून को देहरादून दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन न किए जाने पर उत्तराखंड शासन के प्रोटोकॉल विभाग ने जिला अधिकारी, देहरादून से स्पष्टीकरण तलब किया है।

इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी 19 जून को पत्र जारी कर चिंता जताई थी। बताया गया कि डीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका उत्तर नहीं मिला। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए राज्य शासन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रकरण को लेकर शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रोटोकॉल मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *