Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट… मानसून कब आएगा,

देहरादून। Weather Update: प्री-मानसून वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। बुधवार को उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के अनेक स्थानों और प्रदेशभर के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को दून समेत अनेक स्थानों में मध्यम से हल्की वर्षा हुई, जिससे पारा सामान्य के आसपास बना रहा। दोपहर बाद जौलीग्रांट और रायवाला मे 20 से 21 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

दोपहर बाद देहरादून के मालदेवता, रायपुर, सरखेत, सहस्रधारा, गड़ीकैंट, प्रेमनगर, कंडोली, बिधोली, झाझरा आदि क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हुई, जबकि आइएसबीटी,पटेलनगर, कारगी, बंजारावाला, धर्मपुर आदि क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *