राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून दौरा: कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन उड़ाने पर बैन… सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

देहरादून। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवसथा कड़ी कर दी है। मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्ति पुलिस बल की ब्रीफिंग की।

इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन ने ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने साथ पहचान पत्र व ड्यूटी कार्ड रखने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में आमजन के प्रवेश व निकासी के लिए बनाए गए प्वाइंटों पर सुरक्षा उपकरणों की सहायता से प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग की जाए।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने वीवीआइपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआइपी कार्यक्रम से पूर्व ही संर्पूण कट व्यवस्था को भली प्रकार निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वीवीआइपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। इसके अलावा सभी प्रभारी अधिकारियों को वीवीआइपी के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी काे भी इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *