Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में गर्मी व उमस लेगी परीक्षा, नौतपा से भारी पड़ेगी जून की गर्मी

 

देहरादून । आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम शुल्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अभी और परीक्षा ले सकती है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बुधवार शाम से चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचे क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

रविवार को सुबह से ही मैदान से लेकर पहाड़ों तक चिलचिलाती धूप खिली रही। दोपहर 12 बजे तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। दोपहर ढ़ाई बजे देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 21.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *