Weather Update: देहरादून में भारी बारिश तापमान में आई गिरावट, चारधाम यात्रा के श्रद्धालु मौसम पर रखें ध्यान

 

देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में कुछ समय के लिए जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मंगलवार को बारिश के चलते दून घाटी में मौसम खुशनुमा हो गया और ठंडी हवाओं के साथ दिन भर हल्की ठंडक बनी रही। वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

आज के मौसम का ये है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रह सकती है, हालांकि कहीं-कहीं आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। चारधाम और आसपास के इलाकों में भी हल्की वर्षा की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *