Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बरसे मेघ, मैदा में तपिश ने किया बेहाल; अगले कुछ दिनों में तेजी से चढ़ेगा पारा

 

देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चमोली, रुद्रप्रयाग समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारों का क्रम बना हुआ है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिलने से तपिश बढ़ गई है। बढ़ता पारा अब परीक्षा लेने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और पारे के तेजी से चढ़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदबांदी हो सकती है। आगामी 17 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछारें और अंधड़ की चेतावनी है।

दून में चटख धूप

मंगलवार को सुबह से ही दून में चटख धूप खिली रही। दोपहर में पारा चढ़ने के साथ तपिश बढ़ गई और भीषण गर्मी का अहसास हुआ। आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहा। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

पहाड़ों में मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से राहत है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी परीक्षा लेने लगी है। कई मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दून में भी पारा 37 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *