Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u616477759/domains/rajdhanikihunkar.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Dehradun : तपोवन में नोएडा के युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए स्कूटी सवार दो बदमाश

मूल रूप से नोएडा का युवक ऋषिकेश में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। बदमाशों ने बेहद करीब से युवक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी हैं।

ऋषिकेश में तपोवन क्षेत्र की डेक्कन वैली सोसायटी में फ्लैट के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से नोएडा का युवक ऋषिकेश में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। बदमाशों ने बेहद करीब से युवक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी हैं।

सीओ नरेंद्रनगर डीएस भंडारी ने बताया कि देर रात करीब पौने 11 बजे डेक्कन वैली सोसायटी में चार राउंड गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक फ्लैट के बाहर नोएडा सेक्टर 61 निवासी नितिन देव (करीब 40 वर्ष) की लाश पड़ी थी।

घटनास्थल पर तीन-चार खोखे और एक जिंदा कारतूस भी मिला। वहीं, पड़ा हुआ एक हथौड़ा भी मिला है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उनमें दो लोग स्कूटी पर सवार होकर भागते हुए नजर आए। उनके हाथ में कुछ सामान भी दिख रहा है।

नितिन 2015 से ऋषिकेश में रह रहे थे और एक रेस्टोरेंट चलाते थे। बताया जा रहा है कि डेक्कन वैली सोसायटी में नितिन के चार फ्लैट हैं। इनमें से कुछ उन्होंने किराये पर दिए हुए हैं, जबिक एक में वह खुद रह रहे थे। पुलिस के अनुसार वह यहां अकेले ही रहते थे। उनके इसी फ्लैट के बाहर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *