देहरादून DM का बड़ा एक्शन! 15 लाख की बीमा राशि बैंक ने सालभर से अटकाई, मैनेजर को 15 लाख का रिकवरी नोटिस

 

देहरादून। जनता जनार्दन की बातें भाषणों में खूब की जाती हैं, लेकिन धरातल पर जनता के साथ सरकारी कार्मिक कैसा बर्ताव करते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।

जनता को टहलाने वाले अधिकारियों की भरमार होने के बाद भी जिलाधिकारी की जनसुनवाई में वास्तव में जनता जनार्दन नजर आती है। जनता की समस्या को सर्वोपरि रखने वाले जिलाधिकारी सविन बंसल की इस जनसुनवाई में भी तमाम मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।

बैंक मैनेजर को 15 लाख का नोटिस

शिवानी गुप्ता नाम की महिला पति की मौत के बाद 15 लाख रुपये की बीमा राशि के लिए सालभर से जिला सहकारी बैंक राजपुर रोड के चक्कर काट रही थी। जिलाधिकारी तक यह मामला पहुंचा तो उनका पारा चढ़ गया। इस तरह की अंधेरगर्दी देख जिलाधिकारी ने बीमा राशि की वसूली के लिए बैंक मैनेजर का ही 15 लाख रुपये का रिकवरी नोटिस जारी कर दिया।

डीएम ने बिजली बिल भी जमा करवा दी  

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में बेसहार और पूर्ण दिव्यांग बड़ोवाला निवासी जितेंद्र ने कहा कि उन पर बिजली बिल की बकाया राशि 23 हजार रुपये हो गई है। अब उनका कनेक्शन भी काट दिया गया है। उनकी सामर्थ्य बिल चुकता करने की नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *