चोरी की तीन स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे की पूर्ति के लिए करता था अपराध नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तीन चोरी की स्कूटी

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी की तीन स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कमल सिंह सजवान निवासी पशुपति एन्क्लेव नेहरूग्राम ने शिकायत दी थी कि उनकी स्कूटी रिस्पना पुल के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार को दिशा निर्देश जारी किए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद पुलिस ने रविवार रात को आरोपी सूरज सिंह भंडारी निवासी शांति विहार रायपुर को मोथरोवाला फ्लाईओवर के निकट से स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर फ्लाईओवर के पास से ही दो अन्य स्कूटी भी बरामद की गईं, जिनकी नंबर प्लेट आरोपी ने तोड़कर फेंक दी थी। वाहनों के चेसिस नंबर से उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *